फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाईवे पर पलटी, दंपती और उनकी बेटी घायल

Sun, 25 Jan 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। रुद्रपुर हाईवे पर शनिवार को एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार दंपती और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। नगर के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के समय भीड़ लगने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में किसी तरह से यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन

दोराहा के पास एक कार अचानक सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे में कार में सवार प्रतीक कुमार उसकी पत्नी नीरज और बेटी नेहा निवासी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद (यूपी) घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें कार से निकाला और पास के एक अस्पताल में ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल दंपती और उनकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई। हादसे में घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें