काशीपुर। देवभूमि सहोदया इंटर स्कूल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग चरण में छावनी चिल्ड्रन्स अकादमी के बल्लेबाजों ने धुंआधार प्रदर्शन कर समर स्टडी हॉल को 95 रन से हरा दिया।
मंगलवार को किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छावनी की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 6 विकेट पर 177 रन बनाए। समर रावत ने 45 और आयुष ने 29 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समर स्टडी की टीम 23 ओवरों में 82 रन पर सिमट गई। छावनी की ओर से मोहम्मद साकिब ने शानदार गेंदबाजी कर 2 विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका दीपक नेगी, संतोष ने निभाई। कोच करन कांडपाल ने बताया कि बुधवार को मदर ग्लोरी और शिवालिक होली माउंट एकेडमी की टीम के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। संवाद