फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चंडीगढ़ जा रही बस थक गई, तीन दिन से हाईवे किनारे सुस्ता रही

Wed, 14 Feb 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खस्ताहाल बसों का सड़कों पर दम फूलने लगा है। पंप खराब होने से रोडवेज की एक बस किच्छा में हाईवे किनारे खड़ी है लेकिन अभी तक खराब बस की मरम्मत नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिपो में 10 बसे दस लाख किमी का सफर तय कर चुकी हैं। इन बसों को अब लोकल रूट पर रुद्रपुर से टनकपुर तक चलाया जा रहा है। बुधवार को किच्छा में हाईवे किनारे टोल प्लाजा से पहले टनकपुर डिपो की रोडवेज बस संख्या-यूके07पीए-4259 खड़ी मिली। परिवहन विभाग से जानकारी ली तो पता चला कि सोमवार को ये बस चंडीगढ़ जा रही थी। किच्छा पहुंचते ही बस का पंप खराब हो गया। इस कारण यात्रिसों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य रवाना कर चालक और परिचालक खराब बस को हाईवे किनारे खड़ा कर चले गए। तब से ये बस खराब खड़ी है। परिवहन निगम के अनुसार बस का पंप खराब है, जिनकी मरम्मत के लिए पंप को टाटा कंपनी भेजा गया है। कंपनी से मरम्मत होने के बाद पंप लगाया जाएगा। तब जाकर ये बस सड़क पर दौड़ सकेगी।
विज्ञापन

-
टनकपुर से तीन दिन पहले चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस चली थी लेकिन पंप खराब हो गया। इससे बस को सड़क किनारे खड़ा करा दिया गया है। टाटा कंपनी की ओर से पंप की मरम्मत की जा रही है। बृहस्पतिवार को पंप मरम्मत के बाद लग जाएगा और फिर पुन: बस सड़क पर चलने लगेगी। - नरेंद्र गौतम, एमआरएम परिवहन निगम टनकपुर।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें