बाजपुर एसडीएम आरसी तिवारी का घेराव करते लोग। संवाद
बाजपुर। सड़क निर्माण के लिए खेत से मिट्टी उठाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम आरसी तिवारी का घेराव कर मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर खेतों से मिट्टी खोदाई कर सड़क निर्माण करने का आरोप लगाया। उन्होंने क्रशरों से मिट्टी क्रय कर सड़क निर्माण करने की मांग की।
मंगलवार शाम चार बजे भाकियू कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा की अगुवाई में लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उनहोंने ठेकेदार पर खेतों से मिट्टी उठाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्रवाई की मांग की। कहा कि खेतों से मिट्टी खोदाई करने फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। वहां गुरजीत सिंह, लखबीर सिंह, महेंद्र सिंह, गुरपाल सिंह, सतनाम सिंह, बलराज सिंह, जसवंत सिंह, गुरदास सिंह, लड्डू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद