फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ग्राम प्रधान प्रशासक की शिकायत पर जांच के दायरे में आया बुकसेलर

Sat, 12 Apr 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। कोर्स खरीदने के बाद उसका बिल न देना एक बुकसेलर को महंगा पड़ गया। ग्राम प्रधान प्रशासक की शिकायत पर एसडीएम ने मामले में तीन सदस्य कमेटी गठित कर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


तालबपुर गांव की ग्राम प्रधान प्रशासक गुलशन जहां बीते दिन मुख्य बाजार स्थित अरोरा बुक डिपो से अपने पति के साथ बच्चों के लिए स्कूल कोर्स खरीदने गई थी। बुकसेलर ने उन्हें एक कच्ची पर्ची पर कोर्स का हिसाब बनाकर दिया था। इस पर उन्होंने बुक सेलर से जीएसटी के बिल की मांग की थी तो उन्होंने बिल देने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि कच्ची पर्ची के विरोध में दुकानदार ने उनके साथ अभद्रता की। ग्राम प्रधान प्रशासक ने खरीदे गए कोर्स का ऑनलाइन भुगतान किया इसके बाद भी दुकानदार ने जीएसटी का बिल नहीं दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान प्रशासक ने पति के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर घटनाक्रम का शिकायती पत्र एसडीएम चतर सिंह चौहान को देकर बुक सेलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रशासक गुलशन जहां की शिकायत पर मामले में तहसीलदार, असिस्टेंट कमिश्नर एवं पुलिस की एक संयुक्त जांच टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें