फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नदी में डूबे मझोला के राजाराम का यूपी में मिला शव

Thu, 26 Jun 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
राजाजाम 
विज्ञापन
मझोला। देवहा फीडर नदी में डूबे ग्रामीण का पांचवें दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के अमरिया क्षेत्र में शव मिला। उनका शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। यूपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात्रि को मझोला निवासी राजाराम (50) पुत्र उमाचरण देवहा फीडर नदी में डूब गए थे। उनकी तलाश में सत्रहमील पुलिस चौकी और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह यूपी के अमरिया क्षेत्र में नदी किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना करगैना डैम के कर्मचारियों ने यूपी पुलिस को दी। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि मृतक परिवार में एकमात्र कमाने वाले थे। वह मझोला में ही एक दुकान में काम करते थे। वह अपने पीछे पत्नी यशोदा देवी, तीन पुत्रियाें प्रियंका, कोमल, जया और दो पुत्रों शेवेंद्र व अनिकेत को रोता बिलखता छोड़ गए। मझोला के निवर्तमान ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की अंत्येष्टि मझोला गांव में की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें