फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आईटी सेल के प्रदेश सचिव के हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर

Fri, 20 Jun 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल में प्रदेश सचिव व कुमाऊं संयोजक पर चार दिन पहले देर रात हुए हमले का अब तक खुलासा न होने से कांग्रेसियों में रोष है। आज कांग्रेसी एसपी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर जांच में अब तक कौन हमलावर सामने आए उसकी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


सैनिक कॉलोनी निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल में प्रदेश सचिव व कुमाऊं संयोजक रवि पपनै बीते सोमवार की देर रात घर जा रहे थे। इसी दौरान गिरीताल स्थित निजी अस्पताल के पीछे सैनिक कॉलोनी को जाने वाले रास्ते पर एक वाहन में सवार 4-5 नाकाबपोशों ने आकर उन पर हमला कर दिया था। इस दौरान हमलावरों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी। इस घटनाक्रम से गुस्साए कांग्रेसियों ने बीती 17 जून को एसपी अभय सिंह से मुलाकात कर मामले का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।



काशीपुर महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन व पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने बताया बीती 17 जून जब हमने एसपी से मुलाकात की थी। तब उनको तीन दिन में घटनाक्रम का पर्दाफाश करने समय दिया था, जो समय सीमा 19 जून को खत्म हो गई है। बताया आईटीआई थाना पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन खुलासा अब तक नहीं करा है। कहा कि इस तरह की घटना से आमआदमी में भय का माहौल है।
विज्ञापन




आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे व वायरल वीडियो से हमलावरों को तलाश रही है। जल्दी ही इस घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें