फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर व्यापारी और उसके पुत्र पर हमला

Sun, 28 May 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गदरपुर। 
विज्ञापन
गदरपुर के अस्पताल में भर्ती घायल श्रेय गाबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गदरपुर। तमंचा लेकर व्यापारी के घर में घुसे दबंग ने व्यापारी और उसके पुत्र के साथ मारपीट की। इससे गांव में खलबली मच गई। हमले में व्यापारी का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से लोगों में रोष व्याप्त है।गाबा की गदरपुर सुपर बाजार में इन्वर्टर, बैटरी की दुकान है। शनिवार रात ग्राम करतारपुर निवासी केवल गाबा के पुत्र श्रेय गाबा गदरपुर बाजार में आया था।
विज्ञापन


इसी दौरान वार्ड नंबर नौ निवासी पंकज सुधा उर्फ पकिया के बीच में किसी बात को लेकर गाली गलौज, हाथापाई हो गई थी लेकिन आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर दोनों को घर भेज दिया था। व्यापारी केवल गाबा ने बताया कि रात करीब एक बजे पंकज सुधा अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और तमंचे के बल पर तोड़फोड़ कर श्रेय के साथ मारपीट की।

हमलावरों ने श्रेय के सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। केवल से भी मारपीट की गई। शोरशराबा सुनकर जब गांव के लोग पहुंचने लगे तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर भाग निकले। इससे गांव में दहशत का माहौल है। केवल गाबा ने बताया कि श्रेय की हालत गंभीर है। वहीं व्यापारियों ने कहा कि यदि पुलिस ने शीघ्र दबंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


गदरपुर। दबंग द्वारा व्यापारी के पुत्र के साथ थाने के सामने, बाद में घर में घुसकर मारपीट किये जाने के बाद भी पुलिस द्वारा दबंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्र बताते है कि दबंग व्यक्ति पुलिस का मुखबिर है और उसे पुलिस से कोई भय तक नहीं है। इससे पहले भी वह कई घटनाएं कर चुका है, जिससे नगर के लोगों में उक्त दबंग के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है लेकिन उसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। उसका कहना है कि पुलिस के साथ उसका रोज उठना, बैठना है। पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। यदि उक्त दबंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह दोबारा हमला कर सकता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें