आबादी के बीच गुलदार के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी। लेकिन विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुंचा। वन कर्मी भी रामनगर से ट्रंकुलाइजर गन व जाल लाकर विभाग की टीम आने की बात कहकर मौके खिसक लिए। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश बना हुआ है।
बुधवार को सुबह गांव भीकमपुर निवासी जगीर कौर पत्नी दर्शन सिंह तथा गांव निवासी मंगत सिंह ने अपने घर के समीप गुलदार को घूमते देख शोर मचा दिया। शोर मचाते ही ग्रामीण अपने घरों से लाठी डंडे लेकर निकल आये। गुलदार तब तक हरीश दानी के गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने गुलदार होने की जानकारी वन विभाग को दी। जिस पर वन कर्मी मौके पर पंहुच गए। खेतो में गुलदार के पंजे व मल देख गुलदार होने की पुष्टि कर उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों दे दी।
अधिकारियों ने कर्मचारियों को रामनगर से जाल एवं ट्रंकुलाइजर गन के साथ टीम भेजने की बात बताई। जिससे मौके पर आये वन कर्मी भी टीम आने पर आने की बात कहकर गायब हो गये। अभी तक मौके न तो कोई टीम नहीं पहुंच पाई है। न ही कोई कर्मचारी मौजूद है। ग्रामीण गुलदार वाले गन्ने के खेत की रखवाली करने में लगे हुए हैं।