फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मानसून की दस्तक घर बनाने के सपने पर फेर रहा पानी

Sat, 21 Jun 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मानसून की आहट के साथ ही अपने सपनों का आशियाना बनाना मुश्किल हो गया है। निर्माण सामग्री सीमेंट, रेता, बजरी, सरिया आदि के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बीते लगभग दो-तीन महीने से दामों में खासा उछाल आया है जिससे लोगों के घर बनाने के सपने में पानी फिर रहा है।
विज्ञापन

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका भी अपना सपनों का महल हो, लेकिन बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्गीय लोगों के इस सपने पर ब्रेक सा लगा दिया है।
मैसर्स विनोद कुमार सिविल कांट्रेक्टर ने बताया लगभग दो-तीन महीनों में मकान निर्माण सामग्री में हुई बढ़ोतरी के चलते बहुत से लोग इस मानसून मकान नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राजमिस्त्री की 700 और मजदूर की 500 रुपये दिहाड़ी चल रही है।
विज्ञापन

बताया उनकी पहचान में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने निर्माण सामग्री महंगी होने के चलते अपने निर्माण कार्यों को रुकवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें