फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेमौसमी धान की नर्सरी पर प्रशासन ने चलाया ट्रैक्टर

Sun, 08 Mar 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। शासन के निर्देशों के तहत प्रशासन ने बेमौसमी धान की नर्सरी पर कार्रवाई की है। राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर चलवा कर नर्सरी को नष्ट कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव चीकाघाट में प्रशासन को बेमौसमी धान की नर्सरी की सूचना मिली। टीम ने खेतों में लगाई नर्सरी का निरीक्षण किया और मौके पर ट्रैक्टर से इसे नष्ट करा दिया। एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने बताया कि बेमौसम धान की फसल लगाने पर प्रतिबंध है। कुछ किसान इसकी नर्सरी तैयार कर रहे थे। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह तय समय पर धान की नर्सरी तैयार करें।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बेमौसमी धान की नर्सरी पाई गई तो कार्रवाई होगी। टीम में तहसीलदार हिमांशु जोशी, नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी, कानूनगो प्रवीण गहतोड़ी, कृषि अधिकारी कैलाश पंत, पटवारी अनंत कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन




राजस्व विभाग ने गांव हरसान में एक बीघा धान पौध को किया नष्ट

बाजपुर। राजस्व और कृषि विभाग ने ग्रीष्मकालीन धान की अवैध खेती के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए धान की नर्सरी नष्ट की जिस पर किसानों ने रोष जाहिर किया। राजस्व विभाग को सूचना मिली थी कि नियमों के विरुद्ध ग्रीष्मकालीन धान की तैयार की गई है। इस पर शनिवार को तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने राजस्व और कृषि विभाग टीम के साथ गांव हरसान पहुंचे। इस दौरान राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने गांव पवन मेहरा की लगभग एक बीघा धान की पौध को ट्रैक्टर से जुताई करवा कर नष्ट कराया। टीम में कृषि अधिकारी पवन, कानूनगो धनेश शर्मा, पटवारी आलोक रौतेला, कुलदीप, अंशुलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें