फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: डेढ़ साल की भगदड़ मिटी, सात करोड़ का फर्जी लोन लेने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 01:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में पुलिस ने सात करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में पुलिस ने सात करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर 10 साल पहले फर्जी कागजात बनाकर बैंक से सात करोड़ का लोन पास करा लिया था। सीओ प्रशांत कुमार ने सोमवार को बताया कि हल्द्वानी के मुखानी स्थित बद्री विशाल कॉलोनी मुखानी निवासी जीवन चंद्र पांडे व अन्य के खिलाफ वर्ष 2024 में धोखाधड़ी व आपराधिक षड़यंत्र का केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


वर्ष 2015 में जीवन चंद्र ने अपने कुछ साथियों व बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की रुद्रपुर शाखा से सात करोड़ का लोन ले लिया था। लोन लेने के बाद किस्त जमा नहीं की गई। जब बैंक ने लोन के लिए जमा दस्तावेजों की जांच की तो अधिकांश फर्जी निकले थे।

केस दर्ज होने के बाद जीवन भूमिगत हो गया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए कई बार संभावित जगहों पर दबिश दी गई लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा था। एसएसपी ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया कि सोमवार को एसएसआई नवीन बुधानी की अगुवाई में टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर उसके गिरफ्तार किया था। इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सूचि भारद्वाज नाम की महिला की गिरफ्तारी होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें