काशीपुर। रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित काशीपुर नगर एकत्रीकरण के दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने शारीरिक अभ्यास किया। वहीं बौद्धिक सत्र में उत्तराखंड सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर ने संघ के शताब्दी वर्ष में देश भर में आयोजित हुए हिंदू सम्मेलनों, प्रबुद्ध जन गोष्ठियों, सामाजिक कार्यक्रमों के साथ साथ संघ के सौ वर्षों की यात्रा, संगठन का विस्तार, सामाजिक समरसता और एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, उन्होंने संघ की ओर से कराए जा रहे सेवा कार्यों और वैचारिक आधारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश को परम वैभव की ओर ले जाने के लिए समाज की सहभागिता अति आवश्यक है। वहां विभाग, जिला, नगर के दायित्वान कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद रहे। संवाद