फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छह माह से तिरंगे के बिना खड़ा 111 फीट का ध्वज स्तंभ

Sun, 26 Jul 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। नगर के सुभाष चौक पर स्थापित 111 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ पिछले करीब छह माह से तिरंगे के बिना खड़ा है। इस ध्वज स्तंभ पर अंतिम बार 26 जनवरी 2026 को तिरंगा फहराया गया था। कुछ दिन बाद तिरंगा फटने के कारण उसे उतार लिया लेकिन उसके बाद आज तक नया तिरंगा नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने नगर के मुख्य चौराहे पर कई वर्ष पहले राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ तिरंगे के साथ स्थापित करवाया था। इसकी देखरेख एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए इसे नगर पालिका प्रशासन को हैंडओवर किया गया। नगर निवासी सरफराज अहमद, जिपं सदस्य चानजीत सिंह, हाजी इबादुर्रहमान, शुएब आलम, गुलजार सिद्दीकी, मोनिसा राजपूत आदि का कहना है कि लंबे समय से पोल खाली होने के बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर तिरंगे का लगातार अनुपस्थित रहना राष्ट्रीय सम्मान की भावना के विपरीत है। यदि क्षतिग्रस्त तिरंगा हटाया गया था तो उसके स्थान पर नया तिरंगा तुरंत लगाया जाना चाहिए था। नागरिकों ने एसडीएम और नगर पालिका से मांग की है कि ध्वज स्तंभ पर शीघ्र नया राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए।
किस कारण तिरंगा पोल से हटाया गया है, इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन से जानकारी ली जाएगी। नियमानुसार तिरंगे को पुन: लगाए जाने के लिए पालिका प्रशासन को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल शाह, एसडीएम, जसपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें