राणा थारू परिषद की बैठक में यूसीसी पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। राणा थारु परिषद की बैठक में समान नागरिक अधिकार संहिता पर चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि थारू जनजाति की परंपरागत सांस्कृतिक के क्षेत्र में इसका प्रभाव न पड़े। बैठक में आम सहमति से चार बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उनके संरक्षण की मांग की गई।
थारू विकास भवन में परिषद अध्यक्ष दान सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने जनजाति को दिए गए संवैधानिक अधिकार प्रभावित न हो। उन्होंने भूमि अधिकार अधिनियम, वनाधिकार, आरक्षण, रीति रिवाज प्रभावित न हो। समान नागरिक संहिता अधिनियम लागू होने पर सभी अधिकार संरक्षित किए जाए। यूसीसी में जनजाति के लिए अलग से प्रावधान दिया जाए। इसके लागू होने से पूर्व थारू राणा परिषद के सुझावों को नजरअंदाज न किया जाए। बैठक में नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, रमेश सिंह राणा, ओमप्रकाश राणा, राम सिंह राणा, महेश राणा, मिथलेश राणा, शमशेर सिंह, भगवंती राणा आदि थे।