फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवंगी छमक छुईया हां-हां घूघना बजाएके...

विज्ञापन
टीमा में थारु कलाकार सम्मान समारोह में कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। थारू समाज के कलाकारों ने गीत, संगीत और लोक नृत्य से ऐसा समां बांधा कि कार्यक्रम में मौजूद हर शख्स झूम उठा। थारू जनजाति की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और संवारने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के लिए पहली बार आयोजित कार्यक्रम की सभी ने प्रशंसा की।
विज्ञापन

थारू विकास भवन के सभागार में थारू सांस्कृतिक दल- संगठन की पहल पर आयोजित दो दिवसीय प्रथम थारू कलाकार सम्मान समारोह 2021 का शुक्रवार को समापन हो गया। इससे पहले समापन कार्यक्रम की शुरूआत विधायक पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। इस दौरान विधायक धामी ने कहा कि थारू संस्कृति को अक्षुण रखने का सराहनीय कार्य संयोजक बंटी सिंह राणा ने किया और कर रहे हैं। स्वागत गीत के साथ शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में थारू लोक कला सांस्कृतिक समिति भूड़ महोलिया की टीम ने झीं-झीं... प्रस्तुत कर समा बांधा। विशेष परिधानों से सजी जनजाति की महिलाओं ने आवंगी छमक हुईया हां-हां घूघना बजाए के..., पहनूंगा लाल घघरिया घोटा लगायके..., लादे सावरियां मौके छोटी सी बिंदिया... गीत पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में 265 कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समारोह अध्यक्ष बंटी सिंह राणा ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भागीरथी राणा, पूर्व जिपंस रवींद्र सिंह राणा, जनजाति संघ उपाध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, हरवंश सिंह राणा, डॉ. देव सिंह राणा, संगीता राणा, सुख लाल राणा, कनिष्ठ प्रमुख सत्य प्रकाश राणा, रिंकू राणा, अजय राज शर्मा, विरेंद्र सिंह राणा, गोविंद सिंह राणा आदि मौजूद थे।
16 सदस्यीय थारू कलाकारों की टीम आज लखनऊ होगी रवाना
खटीमा। थारू सांस्कृतिक विकास समिति का 16 सदस्यीय कलाकारों की टीम 23 जनवरी को लखनऊ प्रस्थान करेंगी। समिति अध्यक्ष बंटी सिंह राणा ने बताया कि 24 जनवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की देखरेख में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में झीं-झीं नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें