काशीपुर। प्रदीप थापा के परिजनों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और हाईवे जाम करने का आरोप लगाकर 11 लोगों पर केस दर्ज के विरोध में पीएम और सीएम को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा कि तीन जुलाई की रात थापा को प्रतापपुर निवासी अमरजीत सिंह घर से बुलाकर ले गया था। पांच जुलाई की सुबह प्रतापपुर बाजार में ही सड़क किनारे एक छोटे गड्ढे में प्रदीप का शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया। जिसका मृतक के परिजनों ने विरोध किया था लेकिन पुलिस ने तीन महिला सहित 11 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दी। ज्ञापन भेजने वालों में मृतक के भाई संजय बहादुर, सरस्वती देवी, दीपा देवी, कृष्णा देवी, फारुख, राहुल, पप्पू सिह, राधे आदि थे। संवाद