फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जागरूकता के अभाव में तेजी से पैर पसार रहा थैलेसीमिया

Wed, 25 Jun 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जागरूकता के अभाव में बच्चों में थैलेसीमिया तेजी से पैर पसार रहा है। हर साल 5-6 ऐसे बच्चों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

इसकी हकीकत सरकारी अस्पताल के रक्तकोष से मिले आंकड़े बयां कर रहे हैं। सरकार इसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम उठाती नजर नहीं आ रही है।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में विभिन्न ग्रुप के 92 थैलेसीमिया के बच्चे पंजीकृत हैं। यह बच्चे जसपुर, काशीपुर, रामनगर, कौशल्यापुरी, गदरपुर, रुद्रपुर, ठाकुरद्वारा, नूरपुर, अफजलगढ़ बिजनौर यूपी आदि क्षेत्र के हैं। वहीं 2019 में 70 बच्चे थे।
विज्ञापन

इन्हें महीने में दो बार रक्त चढ़ता है, वो भी निशुल्क बिना रक्तदाता के दिया जाता है। इसके अलावा रक्तकोष से थैलिसीमिया, कैंसर, गर्भवती आदि को निशुल्क रक्त मुहैया कराया जाता है। इस रोग की रोकथाम नहीं होने पर ऐसे बच्चों के लिए भविष्य में रक्त का संकट भी खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

रक्तकोष से रोज 10-15 यूनिट रक्त खर्च होता है। इससे बचाव के लिए रक्तकोष में आने वाले अभिभावकों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें