फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कोहरे के आगोश में रही तराई

Thu, 11 Dec 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/काशीपुर। तराई क्षेत्र में कोहरा दस्तक देने लगा है। कोहरे के कारण वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य इलाके कोहरे के आगोश में रहे। सुबह से ही घना कोहरा रहा। इससे वाहनों की रफ्तार भी थम गई। वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। कोहरे से तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.5 था। सुबह करीब दस बजे धूप खिल गई। इस बार शीतकाल में कोहरे ने पहली बार दस्तक दी है। आने वाले दिनों में भी कोहरा छाने के आसार हैं। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एएस नैन के अनुसार बृहस्पतिवार को भी हल्के कोहरे के आसार है।
काशीपुर में सर्द हवा के चलते मंगलवार रात ठंड में और इजाफा कर दिया। बुधवार सुबह कोहरे ने दृश्यता कम कर दी जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई और 80 से 120 मीटर तक दिखना मुश्किल हो गया। ऑफिस और स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में हल्की धूप खिलने पर भी ठिठुरन कम नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें