फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हत्यारोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा

Tue, 18 Aug 2015 12:35 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किसान हत्याकांड के मामले में फरार 10 हत्यारोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए न्यायालय के आदेश पर आत्मसमर्पण के लिए आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किए गए हैं। माहभर में हत्यारोपियों के कोर्ट में पेश न होने पर उनके घरों की कुर्की होगी। एसओ ने गांव के चौराहे पर नोटिस लगाने के बाद हत्यारोपियों की कोर्ट पेशी के लिए एनाउंस भी किया।
विज्ञापन

भूमि विवाद में 17 जुलाई को जनताफार्म गांव निवासी किसान जयमल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि मृतक जयमल का चचेरा भाई सुरजीत सिंह और सुबेग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मृतक जयमल के बेटे अंग्रेज सिंह की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस सात हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन 10 हत्यारोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें माहभर बाद भी नहीं पकड़ सकी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि खटीमा के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के आदेश पर फरार आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कार्रवाई की गई है। फरार हत्यारोपी दड़हा गांव के रंजीत सिंह, जगीर सिंह, जोगा सिंह, जगवीर सिंह, मनवीर सिंह, मंजीत सिंह उर्फ मंगा, मलपुरी के टहल सिंह, जगतार सिंह, तिगड़ीफार्म के अंग्रेज सिंह, जनताफार्म निवासी राजेंद्र सिंह हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। जिसमें एक माह के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा गया है। अगर, नियत समय पर हत्यारोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके घरों की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें