फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधन को लेकर बनी दस सब कमेटियां

Sun, 03 Sep 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
बेठक्‍ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए उच्च न्यायालय के आदेश एवं नियुक्त चुनाव अधिकारी द्वारा सदस्यों की सर्वसम्मति से दस सब कमेटियों का गठन किया गया। शिक्षा समिति के सब गठन पर प्रक्रिया जारी थी। चुनाव अधिकारी द्वारा प्रबंधन कमेटी के लिए मजहबी सिख, बुद्धिजीवी वर्ग तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर के तीन नामित सदस्यों की अब तक चली चुनाव प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। 
विज्ञापन

  शनिवार को उच्च न्यायालय के आठ अगस्त को दिए आदेश पर चुनाव निर्वाचन अधिकारी पूर्व सब रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय तथा अपर जिला जज हरिद्वार कुंवर अमिंदर सिंह की देखरेख तथा गुरुद्वारा प्रधान जसविंदर सिंह गिल की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रधान कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चली आठ घंटे की मैराथन में धर्म प्रचार, लंगर रसद खरीद, रसद स्टोर कमेटी, भवन निर्माण कमेटी, भूलेख रिकार्ड कमेटी, लेखाजोखा कमेटी के साथ ही गुरुद्वारा साहिब के चौमेला फार्म, नानकमत्ता फार्म, प्रतापपुर फार्म तथा देवीपुर फार्म सहित दस सब कमेटियों का गठन कर उनकी देख रेख के लिए सब कमेटियों के जत्थेदार और सदस्य नियुक्त किए गये। शिक्षा समिति के सब कमेटी के लिए बैठक में देर शाम तक निर्णय नहीं हो सका था। चुनाव अधिकारी कुंवर अमिंदर सिंह ने मार्च 17 से अप्रैल 17 तक नामित होने वाले मजहबी सिख, बुद्धिजीवी वर्ग और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर द्वारा अब तक की गई चुनाव प्रक्रिया को निरस्त करने की जानकारी देते हुए तीनो नामांकनों के लिए पुन: चुनाव प्रक्रिया अपनाने की बात की। इस मौके पर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। एसडीएम विनोद कुमार ,सीओ बीएल मधवाल, थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ,एलआईयू इंसपेक्टर नंदन सिंह राठौर ,एसआईयू के मुकेश पाल सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में रहकर बैठक पर नजर रखे हुए थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात थी। वहां पर उप प्रधान सेवा सिंह, महासचिव प्रीतम सिंह संधू, सचिव केहर सिंह, सदस्य प्रीतम चावला, धन्ना सिंह, प्रकट सिंह, निर्मल सिंह, अमरजीत सिंह, निशान सिंह, सूरत सिंह आदि थे। 


चुनाव अधिकारी द्वारा 30 सदस्यीय गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधन कमेटी के लिए नामित होने वाले तीन सदस्यों के लिए अभी तक जारी प्रक्रिया निरस्त करने पर मजहबी सिख कोटे से नामांकन कर चुके सात सदस्यों और उनके समर्थकों में भी रोष फैल गया । 
विज्ञापन

श्री नानकमत्ता साहिब में दो दशक बाद उच्च न्यायालय ने दिसंबर 2016 में 27 सदस्यीय कमेटी का चुनाव कराने का आदेश दिया था। कमेटी में तीन सदस्य नामित होने थे। 16 मार्च 2017 को अधिसूचना जारी की गई थी। मजहबी सिख की सीट के लिए मजहबी सिख महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमरीक सिंह भुल्लर, जरनैल सिंह, गुरुचरण सिंह, कुलदीप सिंह, धर्म सिंह, छिंदा सिंह और कुलविंदर सिंह कुल सात सदस्यों ने नामांकन कराया था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर ने भी अपने प्रतिनिधि के रूप में जत्थेदार त्रिलोक सिंह बधौरा के नामित करने का पत्र भेज दिया था। चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव प्रक्रिया निरस्त करने पर प्रत्याशियों ,नामित सदस्यों और उनके समर्थकों में रोष फैल गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें