फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: ट्रेन की चपेट में आने से टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत, खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 16 Mar 2026 01:59 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

टेंपो स्टैंड का मुंशी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ट्रेन (प्रतीकात्मक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भूरारानी खुशी इनक्लेव वार्ड 31 निवासी 26 वर्षीय करन खेड़ा पुत्र ललित खेड़ा रुद्रपुर टेंपो स्टैंड में मुंशी था।

बताया जा रहा है कि रविवार रात वह किसी काम से कहीं गया हुआ था। रात 12 बजे के आसपास रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके दोनों पैर कट गए और गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढे़ं...Char Dham Yatra: तीर्थयात्रियों में उत्साह; एक हफ्ते में 5.18 लाख से ज्यादा पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे अधिक

यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना भारत सेवा टीम के सदस्यों को दी। मौके पर पहुंचे सदस्यों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर, सोमवार सुबह घटना की जानकारी स्वजन को हुई तो वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें