फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता, कन्या पूजन हुआ 

Sun, 14 Apr 2019 12:02 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में भजन कीर्तन करती महिलाएं।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के आठवें दिन और श्रीराम जन्मोत्सव पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की पूजा-अर्चना की। शहर के विभिन्न मंदिरों के साथ ही घरों में भी लोगों ने कन्या पूजन किया। शाम को भी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के दुर्गा मंदिर, अटरिया मंदिर, नीलकंठ मंदिर, दूधिया मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, वैष्णों देवी मंदिर आदि धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोगों ने शनिवार को ही कन्या पूजन किया। रविवार को भी कन्या पूजन होगा। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पंडित वैकुंठनाथ शास्त्री ने बताया कि मंदिर में सुबह सात बजे कन्या पूजन किया गया। उसके बाद श्रीरामचरित मानस कथा समाप्ति का मंदिर में भोग लगाया गया। मंदिर में श्रीराम प्रकटोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया।

वहां श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष नंदलाल भुड्डी, महामंत्री महेश बब्बर, महावीर आजाद, नंदलाल अरोरा, शशि अरोरा, किरन जग्गा, कृष्णा ठक्कर, सीमा जुनेजा, कंचन ग्रोवर, राजवंती अरोरा, स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्ष रेनू अरोरा, सचिव गुरुचरण बब्बर, विधा विरमानी, ज्योति नारंग, रेनू अरोरा, वर्षा अरोरा, सविता गुप्ता, दुर्गा गुप्ता आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें