फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के दो रंग: मैदानी इलाकों में दो डिग्री और बढ़ेगी तपिश, उच्च हिमालयी क्षेत्र में आज बर्फबारी के आसार

Tue, 19 May 2026 10:02 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

कुमाऊं के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मंगलवार को बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है जबकि तराई में अगले दो दिनों तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं क्षेत्र में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां उच्च हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों के भीतर पारे में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

इस संबंध में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विज्ञान विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। विवि के मौसम विज्ञानी डॉ. अजीत कुमार नैन ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम करवट बदलेगा। उनका कहना है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र से सटी पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी और उससे सटे निचले इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

तराई में फिलहाल राहत नहीं, बढ़ेगा पारा

मौसम विज्ञानी डॉ. नैन के अनुसार, तराई के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और तपिश से राहत मिलने की अभी उम्मीद नहीं है। उनका कहना है कि आगामी 19 और 20 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे मैदानों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।

राहत की बात यह है कि पर्वतीय क्षेत्राें में तो मौसम बदलेगा लेकिन मैदानी इलाकों में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों का संभावित तापमान इस तरह से रहेगा।

- मंगलवार : अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने का अनुमान।

- बुधवार: अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहने की संभावना।

तराई में सोमवार को तापमान 37 डिग्री रहा

पिछले कई दिनों से जिला मुख्यालय रुद्रपुर समेत आसपास के तराई क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के इस नए पूर्वानुमान के बाद आने वाले दो दिनों में तराई के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें