फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने गटका जहर, मौत; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 16 May 2025 05:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने किसी जहरीला पदार्थ गटक लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने किसी जहरीला पदार्थ गटक लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुंडा थाना क्षेत्र निवासी शाहिद की 16 वर्षीय बेटी समरीन ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घर में बीती 14 मई की शाम को जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। तब परिजनों ने उसको मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी 15 मई की शाम को मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे समरीन के पिता ने बताया बुधवार को उनकी इकलौती बेटी ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। जब परिजनों को जानकारी हुई तब निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया उनके दो बेटे व एक बेटी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें