फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

Sun, 29 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत रेलवे पटरी पर अज्ञात किशोर का शव मिला है। किशोर के सिर के साथ ही गले पर भी चोटों के निशान पाए गए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि किशोर की हत्या कर हादसा का रुप देने के लिए शव पटरी में फेंका गया है। पुलिस ने भी मामले को संदेहजनक मानते हुए शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह नगला तिराहे से 250 मीटर दूर लालकुआं की तरफ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव पड़ा था। सूचना पर एएसपी टीडी वैला, सीओ बीएस चौहान और पंतनगर थानाध्यक्ष आरसी मखौलिया ने शव के साथ ही घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक के सिर के बाएं हिस्से में गहरे घाव के साथ ही गले में भी चोटों के निशान मिलने से मामला संदेहजनक हो गया।
माना जा रहा है कि मृतक का रस्सी से गला घोंटा गया है, जिससे निशान बने हैं। पुलिस ने आास के लोगों से शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष मखौलिया ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 16 साल की है। मृतक के सिर का बायां हिस्सा कटा हुआ है। लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर नहीं लग रहा है कि किशोर टे्रन की चपेट में आया होगा। मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शिनाख्त के लिए शव को रुद्रपुर स्थित मोर्चरी में रखा गया है। जिले के सभी थानों को घटना की सूचना देने के साथ ही आसपास के क्षेत्र से गुमशुदा हुए लोगों के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। प्रथमदृष्टया मामला संदेहजनक लग रहा है। इधर सीओ बीएस चौहान ने बताया कि शव रेलवे ट्रेक के बीचों बीच पड़ा था। या तो किशोर ट्रेन की चपेट में आया है, या उसके साथ कोई अनहोनी घटती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण साफ हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें