फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन माह से लापता किशोरी बरामद, युवक पर पॉक्सो के तहत मुकदमा

Sat, 31 Aug 2024 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। लगभग तीन माह पहले घर से स्कूल पढ़ने गई किशोरी के लापता हो गई थी। दादा की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरेली से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बीती 25 मई को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद से वह लापता हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने लगभग तीन महीने बाद किशोरी को 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से ढूंढ निकाला है।
पुलिस ने किशोरी बरेली से बरामद किया। मामले में सुशील यादव निवासी पीपलसाना चौधरी भोजीपुरा जनपद बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को उसके दादा के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ 376 एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें