बाजपुर अस्पताल में भर्ती रोहित। संवाद
बाजपुर। भौना कॉलोनी में करंट की चपेट में आकर एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में उसे उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बुधवार को भौना कॉलोनी निवासी महेंद्र का 14 वर्षीय बेटा रोहित घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान बिजली के पोल पर हाथ लगने से वह करंट की चपेट में आ गया। खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिवार के लोगों ने उसे उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।