फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बंद घर के ताले तोड़ लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। परिजनों की गैर मौजूदगी में चोर एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व करीब 30 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। घर के ताले टूटे देख लोगों ने परिजनों को सूचना को दी। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। मोहल्ला पक्काकोट में मानपुर रोड स्थित सुनील कश्यप और उसके भाई विनय कुमार के बंद पड़े मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुनील ने बताया कि उनका परिवार चार पांच दिन से पड़ोस के दूसरे मकान में रह रहे हैं। बुधवार की सुबह उनके छोटे पुत्र ने घर का ताला टूटा देखा। मकान के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने कमरे की अलमारी में बनी तिजोरी से जेवरात और तीस हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। चोर घर में रखे उसके भाई और बहन के जेवरात चार सोने की चूड़ियां, गले का हार, एक कंठ माला, दो जोड़ी कुंडल, चार सोने की अंगूठियां, सोने का टीका, नथनी, कान के दुरिए, नाक का फूल और करीब डेढ़ किग्रा चांदी के जेवर भी ले गए। सुनील ने हेल्प लाइन नंबर पर पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। परिजनों की ओर से घटना की तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें