फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेंदुए के हमले में किशोर की मौत

Sun, 22 Feb 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। घर के बाहर पशुओं को चारा डालने गए छात्र अमरीक सिंह (16) पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर अस्पताल भेज दिया। सुंदरनगर भोगपुर डाम क्षेत्र निवासी अमरीक सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह गांव के विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता था। शनिवार को स्कूल से आने के बाद शाम करीब चार बजे वह पशुओं को चारा डालने गया था तभी घात लगाए तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। मदद के लिए चीखपुकार सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य, एसडीओ संदीप गिरी गोस्वामी एवं रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने परिजनों को सांत्वना दी।
गांव निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। वह तीन बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था जिनका रो रो कर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आए दिन हो रही तेंदुए के हमले की घटना को लेकर गामीणों ने वन अफसरों से गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें