फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के वियोग में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 29 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी संग भागी मां के वियोग में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पिता ने प्रेमी और उसके छह साथियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


नेपाल सीमा के पास नगरा तराई ग्राम सभा के नारायण नगर निवासी चंदन हलदार मजदूरी करता है। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी गांव के ही 20 वर्षीय गोपाल के साथ भाग गई थी। वह अपने साथ 13 वर्षीय बेटे को भी ले गई। उसका सात वर्षीय पुत्र ननिहाल में रहता है। घर पर 16 वर्षीय प्रिया ही थी।

चंदन ने पत्नी को आसपास के क्षेत्रों में तलाशा। झनकइया थाना पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन न तो पुलिस ने महिला को तलाश किया और न ही मुकदमा दर्ज किया। चंदन ने न्यायालय में गुहार लगाई तब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मां के जाने के बाद प्रिया खासी परेशान थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम उसने अपने झाले की बल्ली में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर खटीमा कोतवाल चंचल शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रिया कक्षा दस में पढ़ती थी। 

कोतवाल शर्मा ने ने बताया कि मृतका की मां को भगा ले जाने वाले युवक गोपाल और उसका साथ देने वाले विक्रम, मंजू, रवि मंडल, अधीर, सविंद्र और मिंटू के विरुद्ध धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें