फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कमरे में फंदे पर लटकी मिली किशोरी

Wed, 25 Jun 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के अरविंदनगर में एक किशोरी पंखे में लगाए फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
विज्ञापन

अरविंदनगर निवासी सुनील विश्वास के मकान के की दूसरी मंजिल पर पीलीभीत के गंगाराम अपनी बेटी के साथ रहते हैं। गंगाराम सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी कुसुम और छोटी बेटी शिखा (17 साल 9 महीने) और बेटा विष्णु पीलीभीत में रहते हैं। 31 मई को कुसुम दोनों बच्चों के साथ रुद्रपुर आई थी। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह निजी अस्पताल में भर्ती थी। मंगलवार शाम पड़ोस में रहने वाली लड़की ने शिखा को कमरे के पंखे पर फंदे से लटका देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
एसएसआई महेश कांडपाल, एसआई महिला नेहा ध्यानी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि शिखा ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी। वह दो दिन से बीमार मां की सेवा में अस्पताल में थी। मंगलवार सुबह वह कमरे में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ, प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें