फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण मास की हरियाली तीज धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
काशीपुर के तीजोत्सव कार्यक्रम के तहत मेहंदी दिखाती महिलाएं। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। सुहागिन और नवविवाहिता महिलाओं ने सावन की हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया। सोलह शृंगार करके महिलाओं ने घरों में गौरा-पार्वती की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में पूजा कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने कई घरों में झूले डालकर तीज के गीत गाए।
विज्ञापन

लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर का हरियाली तीज महोत्सव रामनगर रोड स्थित एक होटल में हुआ। इसमें हरियाली तीज का महत्व बताया गया। कहा कि सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने के साथ ही क्लब निर्धन वर्ग की सहायता के लिए भी तत्पर रहता है। सदस्यों ने महिलाओं के उत्थान का संकल्प लिया। इस दौरान कपल गेम्स, क्विज, नृत्य, मेंहदी प्रतियोगिता भी हुई।
इस दौरान क्लब की अध्यक्ष अनुराग सोलंकी, सचिव गौतम मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, डॉ. भरत भूषण, अभिषेक गोयल, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, डॉ. मयंक अग्रवाल, अभिषेक गोयल, मयंक गुप्ता, अमन बाली, प्रमोद तोमर, संतोष मेहरोत्रा, अतुल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन

हरियाली तीजोत्सव में चारूल जैन बनीं तीज क्वीन
जसपुर। हरियाली तीज पर चारुल जैन तीज क्वीन बनीं। महिलाओं ने पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया। लायंस क्लब ग्रेटर की महिला सदस्यों ने ठाकुरद्वारा रोड स्थित परिणय वाटिका में हरियाली तीज मनाया। कार्यक्रम में मेहंदी, नृत्य, गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में मीनल, अंजना, साधना, चारु, डॉली, शिखा, पायल विजेता बनीं। इन विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सर्वसम्मति से चारूल जैन को तीज क्वीन चुना गया। इस दौरान अंशु विश्नोई, निधि अग्रवाल, अनीता चौहान, डॉ. जीतू गहलोत, डॉ. अनुराधा नागर, प्रिया अग्रवाल, ऋतु अरोरा, बबीता गर्ग, प्रीति बंसल, सोना चौहान, उमा राजपूत आदि रहीं।
हरियाली तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया
सुल्तानपुर पट्टी। नगर में हरियाली तीज पर महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी रचाई और झूले झूलकर आनंद लिया। पूजा, अर्चना कर घरों में पकवान भी बनाए गए। महिलाओं ने सजधज कर सावन के गीत भी सुनाए। इस मौके पर दयावती गुप्ता, निक्की गुप्ता, संध्या गुप्ता, नूपुर गुप्ता, खुशबू गुप्ता, गुड़िया गुप्ता, सोनी गुप्ता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें