फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधेहरि पीजी कॉलेज में छह अगस्त से शुरु होगी प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
काशीपुर स्थित राधेहरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इस वर्ष छह अगस्त से सेमेस्टर प्रणाली से स्नातक स्तरीय कक्षाओं में प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए पांच संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

राधेहरि महाविद्यालय में पिछले वर्ष महाविद्यालय की स्नातक स्तर में प्रवेश वार्षिक प्रणाली के तहत हुई थी। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रत्येक वर्ष परीक्षा हुई थी जबकि पीजी में प्रवेश प्रक्रिया सेमेस्टर के तहत हुई थी लेकिन इस वर्ष 2022 में स्नातक स्तर की प्रवेश प्रक्रिया नई शिक्षा नीति 2020 के तहत होगी। इस सेमेस्टर प्रणाली के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी में तीन साल में छह परीक्षाएं होंगी।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुभाष कुशवाहा ने बताया कि प्रवेश के लिए छात्रों को विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रति लाना अनिवार्य होगा। नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर प्रणाली में वोकेशनल कोर्स और कौशल विकास कोर्स हर प्रवेशार्थी को लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

डॉ. कुशवाहा ने बताया कि कौशल विकास कोर्स में परीक्षा नहीं होगी। इसमें छात्र को बाहर से किसी भी कोर्स का प्रमाणपत्र लाना होगा, महाविद्यालय केवल उस प्रमाणपत्र के मुताबिक ग्रेड देगा जबकि वोकेशनल कोर्स में परीक्षा होगी। इसमें 25 नंबर का आंतरिक और 75 नंबर का बाह्य मूल्यांकन किया जाएगा। वोकेशनल कोर्स में छात्र विषय बदल सकता है। विद्यार्थी को तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में कोर्स बदलने का लाभ मिलेगा।
प्रवेश समितियों के लिए मुख्य संयोजक नियुक्त
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुभाष कुशवाहा के मुताबिक बीए प्रथम वर्ष (छात्रा) के लिए डॉ. मीना शर्मा, बीए प्रथम वर्ष (छात्र) के लिए डॉ. कल्पनाथ सिंह यादव, बीकॉम प्रथम (समस्त) के लिए डॉ. मुकेश जोशी, बीएससी प्रथम वर्ष (समस्त) जेडबीसी ग्रुप के लिए डॉ. रीता सचान, बीएससी प्रथम वर्ष (समस्त) पीसीएम ग्रुप के लिए डॉ. महिपाल सिंह को मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें