काशीपुर। देवभूमि सहोदया इंटर स्कूल में अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। पांचवें दिन शानदार प्रदर्शन करके मारिया स्कूल, शिवालिक और पायनियर्स एकेडमी की टीम ने मुकाबले जीते।
सोमवार कोे किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी में मारिया असुम्टा कॉन्वेंट स्कूल और समर स्टडी हॉल की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मारिया स्कूल की टीम ने 14.4 ओवरों में 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समर स्टडी की टीम 13.3 ओवरों में 65 रनों पर सिमट गई। रविवार की शाम का मुकाबला शिवालिक होली माउंट अकादमी और विजन वैली स्कूल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवालिक स्कूल ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजन वैली की टीम 88 रनों पर ढेर हो गई। एक अन्य मुकाबले में ओंकार ग्लोबल अकादमी और पायनियर्स अकादमी गढ़ीनेगी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पायनियर्स अकादमी की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक ओंकार ग्लोबल की टीम 70 रन ही बना सकी। कोच करन कांडपाल ने बताया कि मंगलवार को शिवालिक होली माउंट व समर स्टडी हॉल और एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी व मदर्स ग्लोरी स्कूल रामनगर के बीच मैच खेले जाएंगे। वहां विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विनीत सिंघल, प्रधानाचार्य उमेश चंद्र डालाकोटी मौजूद रहे।