फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ज्वैलर्स दुकान से चोरी का खुलासा करने वाली टीम को किया सम्मानित

Wed, 22 Jul 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बाजपुर गांव में ओम ज्वैलर्स दुकान से हुई चोरी का खुलासा करने पर मंगलवार को पूर्वांचल महासभा की ओर से कोतवाल नरेश चौहान और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। 12 दिन पहले बाजपुर गांव स्थित ओम ज्वैलर्स शॉप का ताला तोड़कर चोर दो लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए थे। सोमवार को एसएसपी अजय गणपति ने ज्वैलर्स शॉप चोरी का खुलासा किया था। मंगलवार को पूर्वांचल महासभा के सदस्य और ज्वैलर्स कोतवाली पहुंचे। इस दौरान कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम धामी, धीरेंद्र परिहार सहित टीम को सम्मानित किया। वहां ज्वैलर्स वशिष्ठ वर्मा, ओमकार, महासभा अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, महासचिव शीतला प्रसाद मिश्रा, राजाराम तिवारी, चंद्रबली गुप्ता, सभासद मु्कुंद शुक्ला आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें