दिनेशपुर। दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।
मंगलवार की शाम कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण हालदार के नेतृत्व में कांग्रेसी जाफरपुर मार्ग पर एकत्र हुए। उन्होंने दिल्ली में युवाओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को कुचलने का कार्य कर रही है। सरकार के हिटलरशाही रवैये से आज देश का प्रत्येक वर्ग परेशान है। केंद्र सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहां एआईसीसी सदस्य राजेंद्रपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री ममता हालदार, सुमित्तर भुल्लर, तारक बछाड़, चंदन नयाल, गगनदीप सिंह, किशोर हालदार, आशुतोष राय, निरंजन घरामी, जगन्नाथ सरका, अजय राय आदि थे। संवाद