फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुरुजनों को पटका पहनाकर किया सम्मानित

Thu, 10 Sep 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर ने सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना और विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, सेवा और राष्ट्र भावना को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शाखा के सचिव डॉ. विप्रजीत विश्वास (सोनू) ने विद्यार्थियों को भारत विकास परिषद की स्थापना, उद्देश्यों और सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में परिषद सदस्यों ने विद्यालय के 20 शिक्षक-शिक्षिकाओं को पटका पहनाकर और पेन भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा 65 छात्र-छात्राओं को पेन देकर उनका अभिनंदन और उत्साहवर्धन किया गया। वहां शाखा अध्यक्ष राजीव ग्रोवर, कोषाध्यक्ष सागर गाबा, अंजू भुड्डी, डॉ. अरविंद धवन, दीपक सुधा, डॉ. विनीत अरोरा, राकेश कम्बोज, प्रधानाचार्य शुभेंदु गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, रविंद्र चौहान आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें