फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय व अंतर मंडलीय स्थानांतरण पर भड़के शिक्षक

Tue, 07 Mar 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन सौंपते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पदोन्नति के पद पर अंतर जनपदीय व अंतर मंडलीय स्थानांतरण के खिलाफ शिक्षक मुखर हो गए हैं। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने सोमवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही का विरोध किया।

जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह सिरोही के नेतृत्व में एडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि बेसिक शिक्षकों की सेवाएं जनपद स्तरीय होती हैं, उनकी पदोन्नति भी जनपद स्तरीय वरिष्ठता के आधार पर की जाती है। ऐसे में यदि पदोन्नति के पदों पर प्राथमिक विद्यालय सा.अ.उ.प्रा.वि. और प्रा.अ.उ.प्रा.वि के पदों पर अन्य जनपदों से आए शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराया गया तो जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की पदोन्नतियां बाधित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि संगठन लंबे अरसे से रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग करता आ रहा है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षक पर मनमाने ढंग से कार्य करने का आरोप भी लगाया। कहा कि बिना विज्ञप्ति कुछ अध्यापकों को पदोन्नत किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदीप पांडे, रघुराज रावत, कैलाश गिरी, जितेंद्र गिल, शैलेश जोशी, मोहन उपाध्याय, केके शर्मा, खलीक अहमद आदि थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें