फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली का किया तर्पण

Mon, 15 Sep 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी ब्लाॅकों में हुआ विरोध, 17 को घेरेंगे सीएम आवास
विज्ञापन

रुद्रपुर। राजकीय शिक्षकों ने खेल प्रतियोगिताओं और परीक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है। प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में जिले के सभी ब्लॉकों में शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली का तर्पण किया। राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सभी शिक्षक छात्रहित को देखते हुए विद्यालय से जरूर जुड़ गए हैं पर सभी केवल शिक्षक कार्य ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को सभी ब्लॉकों में शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी नियमावली का तर्पण किया। कहा कि जिले में विद्यालयी प्रतियोगिताएं चल रही हैं, इसका विरोध किया जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री मेधावी पुरस्कार की परीक्षा होनी है। जिसका भी बहिष्कार कर दिया गया है। शिक्षक शिक्षण के अलावा अन्य कोई काम नहीं करेगा। बताया कि राजकीय शिक्षक संघ 18 अगस्त से आंदोलनरत है। प्रमुख मांग के तौर पर सभी स्तर की पदोन्नतियां और प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का निरस्तीकरण मुख्य है। कहा कि संघ ने निर्णय लिया है कि 17 सितंबर को सभी जिलों से शिक्षक देहरादून पहुंचेंगे और बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। वहां पर मंत्री अनंत चौहान, उपाध्यक्ष कुंती यादव, जानकी अधिकारी, ममता शर्मा, छत्रपाल सिंह, अनूप सिंह, पवन दुबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें