फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सात सितंबर को होगा शिक्षक सम्मान समारोह

Tue, 19 Aug 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह सात सितंबर को श्री सनातन धर्म मंदिर सभागार गदरपुर में आयोजित किया जाएगा। सभासद परमजीत सिंह पम्मा और रजत कुमार अश्विनी ने सोमवार को बताया शिक्षक दिवस के मौके पर इस समारोह का दोपहर तीन बजे से आयोजन किया जाएगा। शिक्षक सम्मान समारोह में गदरपुर क्षेत्र के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के करीब 900 से अधिक शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। बताया कि समारोह में सांसद अजय भट्ट सहित भाजपा विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें