काशीपुर। सृजन संवाद मंच की ओर से रविवार रात स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में काशीपुर के एक होटल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ कवयित्री डॉ. सरिता शर्मा ने सारी दुनिया से दूर हो जाऊं, तेरी आंखों का नूर हो जाऊं, तेरी राधा भले बनूं न बनूं, तेरी मीरा जरूर हो जाऊं सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बलराज पासी रहे और अध्यक्षता डॉ. यशपाल रावत ने की। सम्मेलन का शुभारंभ गौरी मिश्रा ने सरस्वती वंदना के साथ किया।
विवेक प्रजापति, मीरगंज के वरिष्ठ शायर अकील नोमानी, ठाकुरद्वारा के हास्य कवि शरीफ भारती, डॉ. मनोज आर्य, कोटा से आए कुंवर जावेद, गौरी मिश्रा, अरुण जैमिनी... आदि ने भी प्रस्तुतियां दीं। कवियों को सृजन सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। वहां पर राम मेहरोत्रा, डॉ. पीके दीक्षित, प्रबल राज पासी, संजय कुमार मिश्रा, राजकुमार चौहान थे।