फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: समायोजन प्रक्रिया समय से पहले शुरू होने पर शिक्षकों ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक समायोजन प्रक्रिया समय से पहले शुरू करने पर शिक्षकों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने से पहले समायोजन करने से विद्यालयों में शिक्षकों की वास्तविक आवश्यकता का सही आकलन नहीं हो सकेगा। शिक्षकों का तर्क है कि यह प्रक्रिया पहले सितंबर के बाद की जाती थी।
विज्ञापन

शिक्षक नेता हरीश दनाई ने बताया कि 31 मार्च के बाद कक्षा पांच और आठ के विद्यार्थी अगले स्तर पर जाते हैं। इससे प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की छात्र संख्या में बदलाव आता है। अप्रैल से सितंबर तक नए प्रवेश होने से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती रहती है। सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने पर ही विद्यालयों की वास्तविक छात्र संख्या सामने आती है।
उन्होंने कहा कि यदि मौजूदा छात्र संख्या के आधार पर जल्दबाजी में समायोजन किया गया तो बाद में कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो सकती है। इससे शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका रहेगी।
विज्ञापन

शिक्षकों ने मांग की है कि पूर्व वर्षों की तरह सितंबर के बाद ही वास्तविक छात्र संख्या के आधार पर समायोजन किया जाए। इससे विद्यालयों में शिक्षकों का संतुलित वितरण सुनिश्चित हो सकेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षक समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों से समायोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी विद्यालयों में शिक्षकों का संतुलन बनाए रखना है, ताकि शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें