फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जनगणना और एसआईआर कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी, पढ़ाई चौपट

Tue, 07 Apr 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जनगणना और एसआईआर कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से कई विद्यालय खाली हो गए हैं। ऐसे में स्कूलों में पढ़ाई चौपट होने का अंदेशा है।
विज्ञापन


मतदाता सूची का आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 63 काशीपुर में विभिन्न विभागों के कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें शिक्षक भी शामिल है। इन कर्मियों को बीएलओ, सुपरवाइजर और नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह कार्य 20 मार्च से चल रहा है। अब जनगणना का कार्य शुरू हो गया है। इनमें भी प्रगणक और सुपरवाइजर बनाने के लिए बड़ी संख्या में कर्मियों की ड्यूटी लगनी है।
इसके लिए नगर निगम की ओर से शिक्षा विभाग से लगभग सभी स्कूलों से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनका सात से 22 अप्रैल तक प्रशिक्षण होना है जबकि सात से ही प्रवेशोत्सव और एसएमसी का गठन होना है। यह दोनों कार्य कैसे संभव होंगे? ब्लॉक में 90 प्राइमरी, 25 जूनियर, 13 हाईस्कूल-राजकीय इंटर कॉलेज, अशासकीय आठ विद्यालय संचालित हैं। इक्का-दुक्का को छोड़ कर सभी स्कूलों से शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र के करीब 80 शिक्षकों को जिम्मेदारी दे दी गई है।
विज्ञापन


सुदामालाल स्कूल चलाएंगी भोजन माता
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुदामालाल के प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह एसआईआर कार्य में 20 मार्च से नोडल अधिकारी बने हुए हैं। उन्होंने विद्यालय का प्रभार शिक्षिका पूनम पाठक को दिया था। अब जनगणना कार्य में शिक्षिका पूनम पाठक व योजना, शिक्षक योगेश कुमार की भी ड्यूटी लगा दी गई है। चारों स्टाफ एसआईआर-जनगणना में लगा दिए गए हैं। इस स्कूल को या तो बंद करना पड़ेगा या भोजनमाताएं चलाएंगी।

सहायक अध्यापक दर्शा कर लगा दी प्रधानाध्यापक की ड्यूटी
जनगणना में राप्रावि सुदामालाल की प्रधानाध्यापिका सीमा त्रिपाठी, कचनालगाजी के प्रधानाध्यापक जितेंद्र चौहान, सुभाष चंद्र बोस की प्रधानाध्यापिका अनीता ठाकुर, गुलड़िया की प्रधानाध्यापिका सीमा शर्मा की भी ड्यूटी लगा दी गई है। सूची में अनीता ठाकुर और सीमा शर्मा को सहायक अध्यापक दर्शाया गया है जबकि प्रधानाध्यापक की ड्यूटी नहीं लगनी थी। स्कूल खाली होने से रजिस्टर बनाने, मिड-डे-मिल, बच्चों की सुरक्षा, पढ़ाई, डाक आदि कार्य कैसे होंगे।

एसआईआर-जनगणना में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। स्कूल संचालन के लिए एक-एक शिक्षक को छोड़ा जाएगा। यदि किसी विद्यालय से प्रधानाध्यापक समेत सभी की ड्यूटी लगी है तो उसमें सुधार कराया जाएगा। - हरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन


एसआईआर, जनगणना कार्य में करीब 800 कर्मियों की ड्यूटी लगनी है। जिस विद्यालय के सभी शिक्षक लगे हैं, उनमें शिक्षकों को कम किया जाएगा ताकि शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम, काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें