फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसाद में शिक्षक ने खुद को गोली मारी, मौत

विज्ञापन
मृतक हरजिंदर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। अवसाद में चल रहे एक शिक्षक ने अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

आईटीआई क्षेत्र के अजीतपुर निवासी हरजिंदर सिंह (56) ग्राम बांसखेड़ी के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह काशीपुर की आर्यनगर कॉलोनी में मकान बनाकर अपनी पत्नी हरविंदर कौर और बेेटी के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कुछ लोगों ने उससे लाखों की रकम उधार ले रखी है लेकिन उधार रकम की वसूली न होने के कारण पिछले एक वर्ष से वह तनाव में थे। भाई गुलराज ने बताया कि वह अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं करते थे।
बुधवार को वह अजीतपुर स्थित अपने फार्म आए तो सब कुछ सामान्य था। शाम पांच बजे वह घर लौटे। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को बताया कि टांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास उन्हें अटैक आया है। निराशा भरी बात कहते हुए वह अपने कमरे में चले गए और अलमारी से लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर खुद को सिर में गोली मार ली। पत्नी और पुत्री ने पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसआई रवींद्र सिंह बिष्ट ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था। मृतक का पुत्र लवीश कनाडा में रहता है।
विज्ञापन

शिक्षक ने सिर में सटाकर गोली मारी है। ऐसे में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। परिजन भी यही मान रहे हैं। घटनास्थल पर मिली बुलेट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एपी कोंडे, सीओ काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें