फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टीईटी की बाध्यता पर पुनर्विचार याचिका दायर करे सरकार

Sun, 14 Sep 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन गदरपुर के शिक्षकों ने विधायक अरविंद पांडेय से मुलाकत की। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के टीईटी की बाध्यता वाले निर्णय पर सरकार की ओर से पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव बुधोरी के नेतृत्व मेंं पहुंचे शिक्षकों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय में देश के सभी सेवारत शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उतीर्ण करना अनिवार्य होगा।

पांच वर्ष बचे सेवा वाले शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से छूट है। पर पदोन्नत्ति के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। वर्तमान कार्यरत शिक्षक यदि दो वर्षों में इसे उत्तीर्ण नहीं करते तो उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी।
विज्ञापन




शिक्षकों के अनुसार 2011 से पहले नियुक्तियों के समय कि तत्कालीन सेवा नियमावली की अर्हताएं पूर्ण की थी। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी पदोन्नति के लिए टीईटी 2 परीक्षा उतीर्ण करना अनिवार्य होगा। यहां पर कुंदन लाल कौशिक, मनोहर लाल, बबिता रानी, आशा त्रिपाठी, पुरुषोत्तम सिंह, शंभू जोशी, अर्चना कपूर, बीना वर्मा, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें