फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर पर पड़े निशान बयां कर रहे क्रूरता: शिक्षक ने छात्रों को बेरहमी से पीटा, पिता ने काटा बवाल

Thu, 08 Feb 2024 11:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर के एक शिक्षक पर दो छात्रों को डंडों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। जुड़वा भाइयों के परिजनों ने पुलिस और बीईओ को शिक्षक के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर के एक शिक्षक पर दो छात्रों को डंडों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। जुड़वा भाइयों के परिजनों ने पुलिस और बीईओ को शिक्षक के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बैकुंठपुर निवासी शंकर सरकार ने बीईओ और चौकी पुलिस को शिकायती पत्र सौंपे। कहा कि गत शनिवार को कक्षा नौ में अध्ययनरत उनके दो जुड़वा पुत्रों उद्धव सरकार और विवेकानंद सरकार विद्यालय में कुछ देर से पहुंचे। आरोप है कि इससे गुस्साए एक शिक्षक ने उनके दोनों पुत्रों को डंडे से बुरी तरह से पीट दिया और अभद्रता की। दोनों की पीठ पर कई जगह चोट के निशान भी बन गए। रात को दर्द से कराहने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई।

ये पढ़ें- ED Raid in Uttarakhand: उत्तराखंड में भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ईडी की कार्रवाई के बाद हुआ एक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता ने आरोप लगाया कि उक्त शिक्षक ने इससे पूर्व भी कई छात्रों के साथ बुरी तरह से पीटा है। बीईओ तरुण पंत ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। प्रधानाचार्य और शिक्षक से घटना की जानकारी लेकर जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें