रुद्रपुर। यातायात पुलिस ने बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतों, रोड साइन और सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाना, नशे में ड्राइविंग, मोबाइल का प्रयोग और बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाना हादसों की बड़ी वजह हैं। नाबालिगों के वाहन चलाने और दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने के खतरों से भी अवगत कराया। बच्चों को राहवीर योजना की जानकारी दी गई। संवाद