फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि के नौ विद्यार्थियों को मिली प्लेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सेवायोजन परामर्श निदेशालय के माध्यम से ग्रांटली एडुटेक कंपनी ने ऑनलाइन साक्षात्कार के आधार पर विवि के नौ विद्यार्थियों का चयन किया है। इनमें बीटेक बायोटेक्नोलॉजी के जगदीश सिंह मेहरा, यश अरोडा व मानसी मेहरा, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के जितेंद्र कुमार, एमएससी एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी के आदित्य सेन और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के अंशुल अग्रवाल, वैभव राज सिंह, कपिल जोधी व अंकिता शामिल हैं। कंपनी चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के बाद 4.50 से छह लाख रुपये सालाना पैकेज व अन्य सुविधाएं मुहैया कराएगी। विवि के कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने सेवायोजन निदेशालय के प्रयासों की सराहना करते हुए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें