फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इस महीने दो लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य

Thu, 23 Oct 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अक्तूबर अंत तक दो लाख क्विंटल धान खरीद लक्ष्य मंडी समिति ने निर्धारित किया है। इसके लिए समिति की ओर से किसानों को क्रय केंद्रों में धान लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी समिति ने ग्रामीण क्षेत्रों में 14 और मंडी समिति में धान खरीद के लिए चार केंद्र बनाए हैं। इन क्रेंद्रों पर अब तक 1.50 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई है। बीती तीन अक्तूबर से धान खरीद शुरू हुई थी। बारिश और किसानों के आंदोलन के चलते शुरुआती एक सप्ताह तक धान की खरीद काफी धीमी रही। किसानों का आंदोलन समाप्त होने और मौसम साफ होने के बाद धान खरीद में तेजी आई है। किसान अपना धान क्रय केंद्र में लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी समिति के सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि क्रय केंद्रों पर धान खरीद हो रही है। अभी तक सभी केंद्रों पर 1.50 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई है। माह के अंत तक दो लाख क्विंटल धान की खरीद होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें